नगड़ी टोल प्लाजा में बड़ा हादसा हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब रांची की रहने वाली अंजली लकड़ा ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाने में सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।
छह साल पुराने मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सीआरपीएफ के जवान अमित उरांव को दोषी ठहराया है और 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली में रहने वाले युवक ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली है। युवक की पहचान इमरान अहमद के रूप में हुई है।
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से एक युवती का शव मिला है।
रांची के धुर्वा डैम से एक युवती की लाश बरामद हुई है। युवती हटिया की रहने वाली थी। दरअसल लड़की 14 जनवरी से घर से गायब थी। छात्रा का नाम एनी अनुष्का है।
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।
रांची में एक महिला अचानक गायब हो गई है। महिला का नाम मनीषा देवी है। उसके तीन बच्चे हैं। बच्चे मां के लिए बिलख रहे हैं लेकिन अब तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है।
कांटाटोली स्थित एक फाइनांस कंपनी में काम करने वाले युवक जीतेंद्र पाठक पिछले पांच दिनों से लापता है। वह 14 जनवरी की सुबह 11 बजे अपने काम पर निकले थे उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में विनायका कैम्पस के मैरिको गोदाम में एक ट्रक चालक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं।
रांची स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच रविवार को गिर गयी। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल कमल महतो ने ऑपरेशन जीवनरक्षा के तहत तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला।
इन दिनों रांची में ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। गाड़ी चलाने के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही करने पर चालान भेजा जा रहा है। चालान गाड़ी के मालिकों के मोबाइल पर भेजा जाता है।